"अर्थ एक ट्रस्ट" के विषय में

डॉ0 भीकम सिंह
ट्रस्टी
डॉ0 विनोद कुमार गोयल
संस्थापक ट्रस्टी

इस ट्रस्ट को "डॉ0 भीकम सिंह" के सानिध्य में "डॉ0 विनोद कुमार गोयल" ने अपनी अंतरात्मा की प्रेरणा व सहयोगी यथा विजय आनंद भट्ट, शरत चंद्र भारती, संदीप गौतम, श्वेता वर्मा, सुदेश कुमार, दिनेश चोपड़ा, शिवम पांडेय, ज्योति देउरकर, पुनीत कुमार, गौरव कुमार, कु0 विभा गुप्ता, सुनीज कुमार, अखिल गोयल, संजीव वर्मा, दिवाकर भारद्वाज, आशीष गुप्ता, अमित चोपड़ा, नीलम गोयल, राहुल गोयल, विशाल गोयल, वैभव गुप्ता, डॉ0 अयुषी गोयल, संजय कुमार गोयल, रितु कंसल, दीपशिखा गोयल, गरिमा गोयल, सुरेंद्र पाल मित्तल व अभिषेक मित्तल के साथ दिनांक 1 अप्रैल 2021 को जनपद गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) में स्थापित किया ।

इस ट्रस्ट का उद्देश्य समाज में बिना किसी भेदभाव के शिक्षा, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, जैविक कृषि के विकास और धार्मिक, तकनीकी व शैक्षिक पुस्तकों शोध-पत्रों के प्रकाशन के कार्य के साथ, वह प्रत्येक कार्य करना जो अंतोदय, सर्वोदय व राष्ट्रहित मे हो ।

Arth Ek Trust

Watch our video about "Arth Ek Trust"

हमारे उद्देश्य

  1. समाज मे बिना किसी भेदभाव के शिक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार व विकास हेतु शिक्षा सस्थानों, पुस्तकालयों को शुरु करने के साथ पत्र-पत्रिका व शोध पत्रों का प्रकाशन करना व विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करना ।
  2. योग व प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरुक करना, स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति सचेत करना, योग व प्राकृतिक चिकित्सा का व्यापक प्रसार करना, स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं का विकास करना ।
  3. ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में पर्यावरण व जल संरक्षण के प्रति जागरुकता लाना, सम्बंधित कार्यक्रम आयोजित करना व आयोजन में सहायता करना ।
  4. ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में सौर ऊर्जा / वैकल्पिक ऊर्जा के प्रति लोगों में जागरुकता व उत्सुकता लाने हेतु प्रयास करना व प्रचार-प्रसार हेतु कार्यक्रम आयोजित करना ।
  5. जैविक कृषि के विकास, जागरुकता व प्रोत्साहन के लिए कार्य करना, औषधीय व पर्यावरणानुकूल पौधों की पौधशाला का विकास करना ।
  6. अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक सम उद्देश्यों वाली संस्थाओं से सम्पर्क स्थापित कर उद्देश्यों की पूर्ति करना ।
  7. वह प्रत्येक कार्य करना जो अंतोदय, सर्वोदय व राष्ट्रहित की भावना का वाहक हो ।
  8. सर्वोदय एवं धार्मिक, तकनीकी, सामाजिक व अन्य शिक्षण सम्बंधी पुस्तकों, पत्रिकाओं आदि का प्रकाशन करना एवं प्रचार करना ।
  9. देश, विदेश एवं प्रदेश की सम उद्देश्यों वाली संस्थाओं से सम्पर्क स्थापित कर उद्देश्यों की पूर्ति करना ।
  10. केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा पोषित योजनाओं के बारे में जागरुकता पैदा करना, स्वयं सेवी समूह की स्थापना करना ।
  11. आयकर अधिनियम के तहत वर्णित समस्त चैरिटेबिल कार्य किये जायेंगे और ट्रस्ट कोई भी ऐसा कार्य नही करेगा जोकि चैरिटेबिल कार्य की परिभाषा में नही आता है ।
  12. ट्रस्ट के द्वारा ऐसा कोई कार्य नही किया जायेगा जो चैरिटेबिल में न हो अथवा लागू आयकर अधिनियम की चैरिटेबिल प्रावधानों के प्रतिकूल हो ।